भारत सरकार के द्वारा संस्कृत सीखने के लिए एक Little guru sanskrit app को लांच किया गया है। इसका नाम Little guru रखा गया है। यह एप्लीकेशन play store पर इसी नाम से उपलब्ध है। जहाँ से इस एप्लीकेशन को डाउनलोड किया जा सकता है।
संस्कृत के विषय में ऐसा माना जाता है कि यह देवताओं की भाषा है, ऐसा इसलिए क्यों की भारतीय वेद, उपनिषद आदि सभी संस्कृत भाषा में ही लिखे हुए है। एवं इस भाषा को सीखना अन्य भाषाओँ से कठिन भी माना जाता है।
दुनिया में संस्कृत को लेकर जिज्ञासा बढ़ रही है। इसके पड़ने वाले पाठकों में भी वृद्धि हुई है। जर्मनी में कई विश्वविद्यालयों में संस्कृत को पढ़ाया जा रहा है। आज के समय में यह भाषा वैज्ञानिकता और अध्यात्म दोनों के लिए शोध का साधन बनी हुई है।
Table of Contents
Little guru Sanskrit App:
इस एप्लीकेशन को ICCR(Indian Council for Cultural Relations) के द्वारा बनाया गया है। Little Guru नामक इस एप्लीकेशन को ICCR के 71 foundation day पर लांच किया गया है।
ICCR क्या है?
यह भारत सरकार की स्वायत्त (autonomous) संस्था है। जो विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आती है। इसका कार्य अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक संबंध स्थापित करना है। यह संस्था भारत सरकार की (cultural diplomacy) के लिए आवश्यक है। इस संस्था को 1950 में मौलाना अबुल कलाम आजाद(स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री) के द्वारा बनाया गया था।
ICCR के द्वारा बहुत से अवार्ड भी दिए जाते हैं, जैसे- World Sanskrit Award , Distinguished Alumni Award , Gisela Bonn Award , Distinguished Indologist Award आदि। international yoga day को भी ICCR के द्वारा ही व्यवस्थित किया जाता है।
Little guru में खास
संस्कृत सीखने के लिए इस एप्लीकेशन को गेम का रूप दिया गया है। कहने का तात्पर्य है कि गेम खेलते खेलते भाषा का ज्ञान होता जायेगा, इसमें किसी भी गेम की तरह ही लेवल बने हुए हैं। जिस प्रकार से गेम में लेवल पार किये जाते हैं। उसी प्रकार से इस एप्लीकेशन में लेवल बढ़ता जायेगा।
संस्कृत
संस्कृत Indo-Aryan भाषा है। भारतीय वेदों का संकलन संस्कृत में होने के कारण संस्कृत को वैदिक संस्कृत भी कहते हैं। इसके अलावा
उत्तर वैदिक काल में classical sanskrit को लाया गया। अस्टध्यायी के 8 चैप्टरों में इसकी व्याकरण का उल्लेख है। जिसे पाणिनि के द्वारा लिखा गया।
संस्कृत भाषा की कई स्क्रिप्ट हैं जिनमें संस्कृत को लिखा जाता है। जैसे देवनागरी स्क्रिप्ट में संस्कृत को लिखा जाता है, सारदा संस्कृत की कश्मीरी स्क्रिप्ट है, बांग्ला, गुजराती आदि की अपनी स्क्रिप्ट हैं।
Little guru Sanskrit App के माध्यम से सभी को लाभ होगा। इसके द्वारा शिक्षक और विद्यार्थी दोनों को ही लाभ होगा। सरकार को इस एप्लीकेशन के प्रचार एवं लाभों को लेकर पाठकों का ध्यान केंद्रित कराना होगा।