ग्रीन पास(Green Pass) क्या है। Covishield पर सदस्य देश और EU

1 जुलाई से यूरोपियन यूनियन(EU) के द्वारा ग्रीन पास(Green Pass) को लागू किया गया है जिसमें covishield को शामिल नहीं किया गया था किन्तु भारत की चेतावनी के बाद EU के सदस्य देशों ने अपने स्तर पर इस लिस्ट में Covishield वैक्सीन को शामिल किया है। ऐसा करने से EU के सदस्य देशों में अब covishield वैक्सीन लगवाए गए व्यक्तियों का यात्रा करना संभव होगा।

ग्रीन पास(Green Pass) क्या है?

यह कोरोना महामारी में EU के द्वारा लागू किया गया वैक्सीन पासपोर्ट है। इस वैक्सीन पासपोर्ट के तहत जो व्यक्ति यूरोपियन यूनियन के देशों में यात्रा पर जाना चाहते हैं। उनके द्वारा वैक्सीन लगवाना आवश्यक है। अन्यथा उन यात्रियों को EU के सदस्य देशों में यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

कौन सी वैक्सीन शामिल हैं?

किन वैक्सीन को शामिल करना है इस बात का निर्णय European Medicines Agency के द्वारा लिया जाता है। यह EU की ही एक संस्था है। EMA के द्वारा Comirnaty(Pfizer/BioNTech), Moderna , Vaxzervria(Astra zeneca), Jonssen(Johnson&johnson) को मंजूरी दी गयी है।

किन्तु covishield को यह मंजूरी नहीं है। Astra Zeneca वैक्सीन को ही भारत में covishield बोला जाता है। जिसे भारत में सीरम इंस्टिट्यूट के द्वारा बनाया जा रहा है। यह दोनों समान वैक्सीन है।

भारत पर असर

भारत में covishield or covaxin कोरोना की वैक्सीन के तोर पर लगायी जा रही हैं। किन्तु यह दोनों ही वैक्सीन EU के वैक्सीन पासपोर्ट से बहार हैं। लोगों को यह उम्मीद थी कि covishield को शामिल किया जायेगा। किन्तु ऐसा नहीं हुआ। भारत में covishield को लगवाने वाले लोगों की संख्या बहुतायत में हैं। लेकिन इस वैक्सीन को लगवाया हुआ व्यक्ति अगर यूरोप जाने की सोच रहा है तो उसके लिए यह अच्छी खबर नहीं थी। किन्तु अब भारत के दवाब के बाद EU के देशों का रुझान बदल रहा है। और उनके द्वारा अपने स्तर पर covishield को मान्यता दी जा रही।

WHO के द्वारा COVAX नाम से एक मुहिम चलायी गयी है। जिसके तहत middle east और छोटे देशों को covishield Vaccine दी जा रही है।

आगे की राह

EU के सदस्य देश अपने स्तर पर अन्य वैक्सीन को मान्यता दे सकते हैं। जैसे Ireland के द्वारा वैक्सीन पासपोर्ट में शामिल वैक्सीन के अलावा WHO के द्वारा मान्यता प्राप्त वैक्सीन को लगवाए हुए व्यक्तियों को भी ग्रीन पास(Green Pass) देने की बात कही है। (WHO के द्वारा मान्यता प्राप्त वैक्सीन covishield , चीन की वैक्सीन)

अगर इसी प्रकार के निर्णय अन्य देशों के द्वारा भी लिए जाते हैं तो इससे विदेश यात्रा करने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकता है। जैसा कि अब हो भी रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

will crypto be banned
News

क्या क्रिप्टो करेंसी को बंद किया जा सकता है?

क्रिप्टो करेंसी आज के समय में लगातार चर्चा में बने रहने वाला विषय बन गया है। ऐसा इसलिए भी है कि RBI , भारत सरकार एवं देश दुनिया से इस पर कोई न कोई बहु चर्चित न्यूज सामने आती ही रहती हैं। इन न्यूज की दुविधाओं के समाधान के लिए थोड़ा तार्कित माध्यम से इस […]

Read More
ic15 kya hai
News

IC15 क्या है(IC15 kya hai)? भारत में Cryptocurrency index के मायने

किसी भी देश में कंपनी के शेयरों को खरीदने और बेचने के लिए एक्सचेंज होते हैं। जैसे अपने देश में सबसे अधिक प्रचलित BSE और NSE स्टॉक एक्सचेंज हैं। इस BSE एक्सचेंज के अंतर्गत sensex एक इंडेक्स है जिसके अंतर्गत टॉप 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। इसी प्रकार से nifty50 , bank nifty […]

Read More
(Marriage Age for Women
News

लड़कियों की शादी की उम्र(Marriage Age for Women) जल्द की जा सकती है 21 साल

Marriage Age for Women:  कुछ समय से सरकार के द्वारा महिलाओं की शादी की उम्र को परिवर्तन करने पर विचार चल रहा है। जिसे बढ़ाकर अब 18 से 21 वर्ष किये जाने का अनुमान है। शादी की उम्र पर पहले से प्रावधान(Marriage Age for Women) Child Marriage Restraint Act- 1929 के अनुसार जिसे शारदा एक्ट […]

Read More