Covid-19 Vaccine Approved by India: बाजार में जल्द ही कई वैक्सीन होंगी

भारत में कोरोना की वजह से 1.5 लाख से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 1 करोड़ से अधिक लोग इस वायरस की वजह से संक्रमित हैं।

भारत में Drug Controller General of India(DCGI) के द्वारा दो Covid-19 vaccine को मंजूरी दे दी है। जिसमें भारत बायोटेक की Covacin और Serum institute of India की Covishield(यह AZD1222 का इंडियन वैरिएंट है) वैक्सीन को शामिल किया गया है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्ष वर्धन के द्वारा यह बात भी कही गयी है कि पूरे देश में सभी को वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। जो एक अच्छा कदम है। देश में 70% प्रतिशत ऐसे लोग होगें जिनके द्वारा दवा खरीद पाना मुश्किल होगा। उस नजरिये से यह एक अच्छा कदम है।

साथ में 2 वैक्सीन ऐसी हैं जो अपने phase-3 के ट्रायल्स को पास कर चुकी हैं। जिन्हे भविष्य में मंजूरी मिल जाएगी। Cadila Healthcare Ltd की वैक्सीन ZyCoV-D phase-3 क्लीनिकल ट्रायल पास कर चुकी है। रूस की Sputnik-V  को भी जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी।

इसके बाद भारत जल्द ही दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण प्रोग्राम शुरू करेगा। सबसे पहले यह वैक्सीन Frontline Workers और Healthcare workers को दी जाएगी।

Covid-19 Vaccine Covishield

इस वैक्सीन की दक्षता 70.42% बताई जा रही है। इसकी 2 doses दी जाएगी। इस वैक्सीन की अच्छी बात यह है कि इसे 2-8 डिग्री सेल्सियस तापमान पर स्टोर करके रखा जा सकता है। UK के बाद भारत दुनिया का चौथा देश है जिसने इस वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। अर्जेंटीना और EL साल्वाडोर भी इस वैक्सीन को मंजूर कर चुके हैं।

Covishield वैक्सीन भारत में Serum Institute के द्वारा बनायीं जा रही है। और अभी तक इस दवा को 5 करोड़ से अधिक की संख्या में स्टॉक कर लिया गया है। Serum Institute के द्वारा हर महीने 5-6 करोड़ doses बनायीं जाने की क्षमता है।

यह m-RNA वैक्सीन है जो व्यक्ति के इम्यून सिस्टम एक्टिव कर देंगी। इसका मतलब यह हुआ कि कभी भी अगर वायरस का असर व्यक्ति पर होता है तो इम्युनिटी सिस्टम खुद उससे लड़ेगा और वायरस को खत्म कर देगा।

Serum Institute के द्वारा कहा गया है कि इस वैक्सीन का price 440 रूपये सरकार के लिए होगा और प्राइवेट मार्किट में यह 700-800 रूपये में मिल जाएगी।

Bharat Biotech’s Covaxin

यह स्वदेशी वैक्सीन है। जो भारत के द्वारा बनायीं गयी है। भारत बायोटेक ने इंडियन कौंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च(ICMR) के साथ मिलकर Covaxin को बनाया है। इस वैक्सीन के फेज 3 ट्रायल नहीं हुए हैं। किन्तु फेज 1 और 2 के रिजल्ट बेहद सफलता पूर्वक प्राप्त हुए हैं। यह पूरी तरह सुरक्षित वैक्सीन है जो व्यक्ति के इम्मून सिस्टम को रिस्पांस करेगी।

इसकी भी 2 doses दी जाएगी। इसे भी 2-8 डिग्री सेल्सियस पर संग्रहित किया जा सकता है। इस दवा की कीमत के बारे में अभी नहीं बताया गया। इस वैक्सीन को अमेरिकन बाजार में भी उतारा जायेगा जिसके लिए letter of intent पर मुहर लग चुकी है। संभावना यह है कि 350 रूपये इस वैक्सीन की कीमत रहेगी।

Zydus Cadila ZyCov-D वैक्सीन

यह वैक्सीन plasmid DNA vaccine है। जिसमें भारत बायोटेक की तरह मृत कोरोना वायरस का उपयोग नहीं किया गया।

कोरोना के खिलाफ बाजार में जल्द ही कई वैक्सीन मौजूद होगीं। इन सभी की उपलब्धता और प्राइस लोगों तक पहुंच को सुनिश्चित करेंगी। भारत के द्वारा WHO से गुहार लगायी गयी है कि वैक्सीन के पेटेंट को अभी लागू नहीं किया जाये। यह एक वैश्विक महामारी है जिसमें हर व्यक्ति कि पहुंच दवा तक सस्ते दामों में होनी चाहिए। किन्तु पेटेंट व्यवस्था से कंपनियों की मनमानी बढ़ जाएगी और वैक्सीन के दाम भी बढ़ जायेंगे। भारत में सभी को फ्री में वैक्सीन देने की बात कही गयी है किन्तु यह एक बहुत बड़ी चुनौती भी होगी।

इन सभी वैक्सीन में भारत बायोटेक की वैक्सीन भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। क्यों कि भविष्य में दूसरे देशों के द्वारा भी इस वैक्सीन की मांग की जाएगी। अभी तक जो रिजल्ट रहे हैं वो बहुत अच्छे रहे हैं। भारत की इस Covid-19 Vaccine के द्वारा दुनिया के देशों के सामने एक अलग छवि को सामने लाया है। हेल्थ के विषय पर भारतीय डॉक्टर और वैज्ञानिकों ने जो काम किया है। वह भारत की शक्ति को प्रदर्शित करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

will crypto be banned
News

क्या क्रिप्टो करेंसी को बंद किया जा सकता है?

क्रिप्टो करेंसी आज के समय में लगातार चर्चा में बने रहने वाला विषय बन गया है। ऐसा इसलिए भी है कि RBI , भारत सरकार एवं देश दुनिया से इस पर कोई न कोई बहु चर्चित न्यूज सामने आती ही रहती हैं। इन न्यूज की दुविधाओं के समाधान के लिए थोड़ा तार्कित माध्यम से इस […]

Read More
ic15 kya hai
News

IC15 क्या है(IC15 kya hai)? भारत में Cryptocurrency index के मायने

किसी भी देश में कंपनी के शेयरों को खरीदने और बेचने के लिए एक्सचेंज होते हैं। जैसे अपने देश में सबसे अधिक प्रचलित BSE और NSE स्टॉक एक्सचेंज हैं। इस BSE एक्सचेंज के अंतर्गत sensex एक इंडेक्स है जिसके अंतर्गत टॉप 30 कंपनियों को शामिल किया जाता है। इसी प्रकार से nifty50 , bank nifty […]

Read More
(Marriage Age for Women
News

लड़कियों की शादी की उम्र(Marriage Age for Women) जल्द की जा सकती है 21 साल

Marriage Age for Women:  कुछ समय से सरकार के द्वारा महिलाओं की शादी की उम्र को परिवर्तन करने पर विचार चल रहा है। जिसे बढ़ाकर अब 18 से 21 वर्ष किये जाने का अनुमान है। शादी की उम्र पर पहले से प्रावधान(Marriage Age for Women) Child Marriage Restraint Act- 1929 के अनुसार जिसे शारदा एक्ट […]

Read More